Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-13

Jamshedpur News: मानगो बस स्टैंड से 10 वर्षीय बालक लावारिस हालत में मिला, पहचान करने की अपील, सीतारामडेरा पुलिस ने लिया संरक्षण में

Jamshedpur: मानगो बस स्टैंड क्षेत्र से एक 10 वर्षीय बालक लावारिस अवस्था में मिला है। बच्चा अपना नाम तो बता पा रहा है, लेकिन अपने घर का पूरा पता बताने में असमर्थ है। फिलहाल उसे पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक ने अपना नाम मंटू रजक बताया है। उसके पिता का नाम मिहिर रजक और माता का नाम चेताली रजक है। उसकी उम्र करीब 10 वर्ष बताई जा रही है। बच्चा बुधवार को मानगो बस स्टैंड परिसर में अकेला घूमता हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अब तक बच्चा अपने घर का पता या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पाया है।

पुलिस ने की सहयोग की अपील
सीतारामडेरा थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र से इस बच्चे के लापता होने की सूचना मिली हो या कोई व्यक्ति बच्चे के परिजनों के बारे में जानकारी रखता हो, तो तत्काल सीतारामडेरा थाना से संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि बच्चे को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !