Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-13

Ranchi Crime News: रांची के कोकर में हुए हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित गितिल कोचा, कोकर में हुए हत्या कांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, 9 जून 2026 को कोकर निवासी 29 वर्षीय आशीष लकड़ा पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां 10 जून को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई के बयान के आधार पर सदर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) और पुलिस उपाधीक्षक (सदर) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

विशेष टीम ने 24 घंटे में सुलझाया मामला
गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन दोनों पक्षों के बीच खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद और धक्का-मुक्की हुई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने आशीष लकड़ा पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुआ चाकू
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। हत्या कांड का इतने कम समय में खुलासा होने को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !