Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-13

Jamshedpur Weather Alert: जमशेदपुर में बारिश से मिली गर्मी से राहत, अगले कुछ दिनों तक दोपहर बाद बरसात के आसार

Jamshedpur Weather Alert: जमशेदपुर में लगातार तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान शहरवासियों को शनिवार दोपहर बारिश ने राहत दी. दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश शुरू होते ही लोग जहां थे, वहीं आसपास सुरक्षित जगहों पर रुक गए.

मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 15 जून तक शहर में दोपहर बाद इसी तरह बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना जताई गई है.

बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवा और अचानक होने वाली बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !