Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-13

Deoghar News: बाबाधाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

Deoghar:  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ शनिवार को देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देशवासियों की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर में जलार्पण और विशेष अनुष्ठान के दौरान संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह यात्रा आगे भी मजबूती के साथ जारी रहे, इसके लिए उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद मांगा।

देश के विकास और जनकल्याण को लेकर मांगा आशीर्वाद
पूजा के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान बैद्यनाथ की कृपा से देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने राष्ट्र की प्रगति, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े कार्यों की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। उनके दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !