Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Jharkhand Weather Update: झारखंड में प्री मानसून का असर, देवघर-दुमका समेत कई जिलों में अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। देवघर, दुमका, जामताड़ा समेत कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


संताल परगना और कोल्हान में बारिश के आसार, 60 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं रांची, खूंटी और गुमला समेत दक्षिणी झारखंड के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पलामू-गढ़वा में गर्मी का कहर, तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने के आसार
बारिश के बीच उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में गर्मी का असर बरकरार रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पिछले कुछ दिनों से पलामू प्रमंडल राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है, जहां डाल्टनगंज का तापमान कई बार 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया है।

प्री-मानसून बारिश से मिली राहत, कई जिलों में गिरा तापमान
13 जून को झारखंड के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहीं। दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा सहित पूर्वी एवं दक्षिणी झारखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश और बादलों के प्रभाव से रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा तथा सिंहभूम क्षेत्र के जिलों में तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !