Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Gamharia News: गम्हरिया में सांसद जोबा माझी की समीक्षा बैठक, फुटपाथी दुकानदारों के लिए बनेगा बहुमंजिला मार्केट

Gamharia News: गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में शनिवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों की जानकारी ली।

जलापूर्ति और आवास योजनाओं पर फोकस
बैठक में आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था के साथ-साथ अबुआ आवास योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ समय पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे और कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

फुटपाथी दुकानदारों के लिए बहुमंजिला मार्केट की पहल
सांसद ने कहा कि फुटपाथी दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर प्रशासन गंभीर है और इसके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने की दिशा में पहल की जाएगी, जिससे छोटे व्यवसायियों को स्थायी और व्यवस्थित कारोबार का स्थान मिल सके।

अतिक्रमण हटाओ अभियान पर स्पष्ट संदेश
अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर सांसद ने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। हालांकि, जिन लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करना भी जरूरी है। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !