Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Railway Updates Tatanagar: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Railway Updates Tatanagar: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की ओर से जारी आदेश के अनुसार टाटानगर होकर गुजरने वाली इस ट्रेन में 19 जून तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा.

अतिरिक्त कोच जुड़ने से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. रेलवे के अनुसार दोनों श्रेणियों में करीब 80 तक वेटिंग टिकट कंफर्म हो सकते हैं.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गर्मी और यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं. इसी क्रम में शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है.

इसके अलावा दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से गुजरने वाली ओखा-शालीमार एक्सप्रेस में भी एलएचबी कोच लगाने का आदेश जारी किया है. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षित सफर का लाभ मिलेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !