Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं। ट्रॉफी की दौड़ में दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
पाकिस्तान पर भारत का रहा है दबदबा
टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा है। वहीं, 2024 महिला टी20 विश्व कप में भी भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था।
बर्मिंघम में शाम 7 बजे शुरू होगा मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच यह ग्रुप चरण का मुकाबला इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में से एक माना जा रहा है।
जानिए कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला
फैंस इस रोमांचक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं टीवी दर्शकों के लिए इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा, डीडी स्पोर्ट्स पर भी भारत-पाकिस्तान महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला फ्री में देखा जा सकेगा।