Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

Palamu News : डब्ल्यू सिंह के नाम पर 93 लाख की सड़क योजना पर सियासत तेज, वित्त मंत्री के बयान पर आयशा सिंह का पलटवार

डब्ल्यू सिंह के नाम पर सड़क योजना को लेकर छिड़ी सियासतPalamu News : मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में 93 लाख रुपये की सड़क योजना को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा योजना का नाम बदलने की मांग उठाए जाने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। इस मुद्दे पर आयशा सिंह ने भी मंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।


विवाद उस समय शुरू हुआ जब मेदिनीनगर नगर निगम ने डब्ल्यू सिंह के नाम पर सड़क निर्माण योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दी। इस पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के खिलाफ अतीत में कई आपराधिक मामलों की चर्चा रही हो, उसके नाम पर सरकारी योजना की स्वीकृति देना उचित नहीं है।

मंत्री ने उपायुक्त को समीक्षा कर नाम बदलने का दिया निर्देश

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार अपराध और उग्रवाद मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में विवादित छवि वाले व्यक्तियों के नाम पर योजनाओं का नामकरण सरकार की मंशा के विपरीत संदेश देता है। उन्होंने उपायुक्त को पूरे मामले की समीक्षा कर योजना का नाम बदलने पर विचार करने का निर्देश दिया है।

मंत्री के बयान के बाद आयशा सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सवाल उठाया कि क्या किसी व्यक्ति के सामाजिक योगदान और जनसेवा को नजरअंदाज कर केवल आरोपों के आधार पर उसकी पहचान तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में गलत संदेश दे सकती हैं। फिलहाल सड़क निर्माण योजना से अधिक उसके नाम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है। अब सभी की नजर जिला प्रशासन की समीक्षा और सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !