Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Jamshedpur News: टाटानगर में इलेक्ट्रिक लोको शेड के 250 कर्मचारियों को मिला आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

Jamshedpur News: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम की ओर से न्यू इलेक्ट्रिक लोको शेड परिसर में कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कर्मचारियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट, प्राथमिक उपचार और आग से बचाव से जुड़े जरूरी उपायों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में करीब 250 कर्मचारी शामिल हुए.
कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं से निपटने के लिए दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता अंशुमान सिंह की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को कार्यस्थल पर होने वाली आपात स्थितियों से निपटने के लिए सक्षम बनाना था. सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर और राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रिक लोको शेड रेलवे का अहम विभाग है, जहां राजधानी, दुरंतो, सुपरफास्ट एक्सप्रेस और मालगाड़ियों के इंजनों की मरम्मत और रखरखाव का काम बड़े स्तर पर होता है.

प्रशिक्षण के दौरान भारी सामान उठाने के दौरान होने वाली चोटों, कॉलर बोन और कलाई में फ्रैक्चर की स्थिति में प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई. साथ ही ट्रायंगुलर बैंडेज के इस्तेमाल का तरीका भी बताया गया.

सीपीआर और फायर एक्सटिंग्विशर के इस्तेमाल की भी दी गई जानकारी
डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने कर्मचारियों को बेहोश व्यक्ति की स्थिति का आकलन करने, सीपीआर देने और फायर एक्सटिंग्विशर के सुरक्षित इस्तेमाल की विधि समझाई. वहीं डेमोंस्ट्रेटर अनामिका मंडल ने सिर में चोट लगने, सीने में चोट और उंगली कटने जैसी स्थितियों में बैंडेज करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया.

इस दौरान कर्मचारियों को वाटर टाइप, फोम टाइप, सीओटू, क्लीन एजेंट और ड्राई केमिकल पाउडर आधारित अग्निशमन यंत्रों के उपयोग और उनके महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया गया.

हर महीने दो बार ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव
कार्यक्रम में सहायक मंडल विद्युत अभियंता सुदीप आचार्य, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता धीरज कुमार, आर एन महतो समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, तकनीशियन और लिपिक कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता अंशुमान सिंह ने इस तरह के प्रशिक्षण को कर्मचारियों के लिए उपयोगी बताते हुए महीने में दो बार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा. अंत में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता धीरज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा और आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम काफी उपयोगी साबित हुआ. इससे कर्मचारियों को दुर्घटना या आग जैसी स्थितियों में प्राथमिक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करने की व्यावहारिक जानकारी मिली.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !