Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Jharkhand News: बीजेपी झारखंड में संगठनात्मक बदलाव, प्रतुल शाहदेव बने मुख्य प्रवक्ता; योगेंद्र प्रताप सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

Jharkhand News: भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई ने प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया और सोशल मीडिया टीम में बड़ा बदलाव किया है. प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की सहमति के बाद प्रदेश महासचिव गणेश मिश्रा ने नई नियुक्तियों की घोषणा की है.

नई सूची में पार्टी ने प्रतुल शाहदेव को प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता बनाया है. इसके साथ ही प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर कुल 19 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. नई टीम में प्रदीप सिन्हा, अजय साह, रमाकांत महतो, अभय सिंह, अमित मंडल, अविनेश कुमार, संदीप वर्मा, रविनाथ किशोर, रणधीर सिंह, दीनदयाल वर्णवाल समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है.

पार्टी की मीडिया टीम में योगेंद्र प्रताप सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं अजय राय, सतीश सिन्हा, मो. तारिक इमरान, नीरज सिंह और सूरज नाथ शाहदेव को मीडिया टीम में सदस्य की जिम्मेदारी मिली है.

सोशल मीडिया टीम में राहुल अवस्थी को संयोजक बनाया गया है, जबकि रजनीश कुमार पांडेय, राहुल शाहदेव और प्रिया करमाली को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बीजेपी नेतृत्व का कहना है कि नई टीम संगठन की गतिविधियों, पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !