Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Ramgarh News : रामगढ़-पतरातू मार्ग पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Ramgarh News : भदानी नगर ओपी क्षेत्र के बोनगड़ा के समीप रामगढ़-पतरातू मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार बाइक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


मंगलवार सुबह ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे पड़े शवों पर पड़ी, जिसके बाद घटना की सूचना भदानी नगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भदानी नगर ओपी प्रभारी अख्तर अली ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। बाइक डिवाइडर से टकराई थी, जिसके कारण दोनों सवारों की मौत हुई। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

कई बार की जा चुकी है लाइट और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बोनगड़ा के पास अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार नगर परिषद से डिवाइडर के समीप पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय किए गए होते तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता था। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !