Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Ranchi Crime News: रांची के नामकुम में लूट का विरोध करने पर इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी को गोली मार दी. घटना में घायल कारोबारी को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार सदाबहार चौक निवासी रोहित कुमार कुटियातु चौक के पास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं. मंगलवार रात वह दुकान से वसूली कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कुटियातु आर्मी ग्राउंड के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया.

अपराधियों ने हथियार दिखाकर रोहित से सोने के आभूषण और नकदी लूट ली. इसके बाद जब बदमाश मोबाइल छीनने लगे तो कारोबारी ने इसका विरोध किया. इसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिससे गोली उनके पैर में जा लगी.

गोली लगने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर नामकुम, एयरपोर्ट और खरसीदाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !