Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Seraikela News: कांड्रा स्थित पदमपुर टोल प्लाजा पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदे चार वाहन जब्त

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनिज खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग और कांड्रा थाना की संयुक्त टीम ने कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित पदमपुर टोल प्लाजा में औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से कोयला परिवहन कर रहे चार वाहनों को जब्त किया गया। जांच के दौरान कोयला लदे चार वाहन क्रमशः JH05AU6616, JH05DE1017, JH05DN1016 एवं JH05DE6826 को रोका गया। अधिकारियों द्वारा खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वाहन चालक आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। वैध दस्तावेजों के अभाव में चारों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ कांड्रा थाना में रखा गया है।

अवैध परिवहन मामले में शुरू हुई कानूनी कार्रवाई
जिला खनन विभाग ने बताया कि जब्त वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और खनिज परिवहन से जुड़ी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आम लोगों से सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन, भंडारण या खनिज परिवहन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !