Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Hazaribagh : मोतरा-बादम में बवाल, BGR कंपनी के पोटा केबिन पर आधी रात को चला हथौड़ा

Hazaribagh News : हजारीबाग जिले बड़कागांव के, बादम-गोंदलपुरा कोल परियोजना के खिलाफ चल रहे बहुचर्चित आंदोलन के बीच सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक बड़ी घटना सामने आई। बादम-मोतरा मुख्य मार्ग पर स्थित एनटीपीसी की एमडीओ कंपनी BGR के पोटा केबिन को अज्ञात लोगों ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, आधी रात के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने पोटा केबिन में जमकर तोड़फोड़ की और उसे मलबे में तब्दील कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

पुलिस जांच तेज, संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती

पुलिस प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुट गया है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण और पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर लंबे समय से असंतोष बना हुआ है।

ग्रामीणों में आक्रोश, एक वर्ष से विवादों के केंद्र में था पोटा केबिन

ग्रामीणों के अनुसार, बीजीआर कंपनी ने करीब एक वर्ष पहले इस पोटा केबिन की स्थापना की थी। तब से ही बादम, गोंदलपुरा और आसपास के गांवों के रैयतों एवं ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। कोल परियोजना के खिलाफ चल रहे आंदोलन के कारण क्षेत्र में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

फिलहाल घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास में जुटा हुआ है। मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत जानकारी साझा कर सकती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !