Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

National News: UPSC प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट जारी, 13,343 अभ्यर्थियों ने बनाई मुख्य परीक्षा में जगह

National News: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार कुल 13,343 उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है.

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को किया गया था. इस परीक्षा के आधार पर कुल 1,016 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है.

मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 19 जून से 28 जून 2026 के बीच जरूरी जानकारी अपडेट करनी होगी. इसमें परीक्षा शुल्क जमा करना, स्क्राइब से जुड़ी जानकारी देना और कैडर वरीयता भरना जैसी प्रक्रिया शामिल है.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा. इसलिए सफल उम्मीदवारों को तय समय के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !