Jamshedpur: बिरसानगर थाना क्षेत्र के लोयोला स्कूल (लोयोला बी. कॉलेज) के समीप रहने वाले आभूषण व्यवसायी नीरज कुमार वर्मा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बिरसानगर थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराते हुए उनकी तलाश की मांग की है। परिजनों के अनुसार, नीरज कुमार वर्मा 15 जून 2026 की शाम करीब 5 बजे अपने घर से गोलमुरी स्थित आभूषण दुकान के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
मोबाइल फोन भी है बंद
परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों से संपर्क कर उनकी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों के अनुसार नीरज कुमार वर्मा का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे चिंता और बढ़ गई है। लापता व्यवसायी अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर – JH-05-BU-3259) से घर से निकले थे। पुलिस वाहन और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
लापता व्यक्ति का हुलिया
नाम : नीरज कुमार वर्मा
कद : लगभग 6 फीट
रंग : गेहुँआ
पहनावा : पीले रंग की शर्ट और जींस
वाहन : पैशन प्रो (JH-05-BU-3259)
परिजनों ने लोगों से की सहयोग की अपील
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को नीरज कुमार वर्मा के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल नजदीकी थाना अथवा परिवार को सूचित करें।
संपर्क नंबर
8797372995
9441592937
8210476103
9204166670