Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Ranchi News : DSPMU में पीजी पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन शुरू, चांसलर पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Ranchi News : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार पारंपरिक, सेल्फ फाइनेंसिंग और व्यावसायिक पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।


15 जून से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। छात्रों को आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान अनिवार्य

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का नाम आगामी मेरिट सूची से हटाया जा सकता है। वहीं, प्रवेश तभी मान्य माना जाएगा जब अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करेंगे।

विश्वविद्यालय ने छात्रों को आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखने की सलाह दी है। साथ ही संबंधित विभागों को सीट मैट्रिक्स की हस्ताक्षरित प्रति समय पर जमा करने का निर्देश दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार किसी भी पाठ्यक्रम की सभी सीटें भर जाने पर उस कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और नामांकन से जुड़ी निर्धारित तिथियों पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !