Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Gamharia News: झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 में शामिल होने रांची रवाना हुए गम्हरिया के 50 प्रगतिशील किसान

Gamharia: झारखंड सरकार द्वारा रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 में भाग लेने के लिए मंगलवार सुबह गम्हरिया प्रखंड परिसर से 50 प्रगतिशील किसानों का दल बस से रवाना हुआ। किसानों को कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों और आधुनिक खेती की जानकारी दिलाने के उद्देश्य से इस भ्रमण का आयोजन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कृषि व्यापार मेले में किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत कृषि तकनीकों और नवीन कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इससे किसान बदलते समय के अनुरूप खेती को अधिक लाभकारी बना सकेंगे।

उत्पादन और आय बढ़ाने में मिलेगी मदद
उन्होंने कहा कि मेले में प्राप्त जानकारी का उपयोग किसान अपने खेतों में कर सकेंगे, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ उनकी आय में भी वृद्धि होगी। किसानों को खेती से जुड़े नए अवसरों और नवाचारों के बारे में भी जानकारी मिलेगी।कृषि व्यापार मेले में किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि उपकरण, जैविक खेती, फसल प्रबंधन और कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कृषि क्षेत्र में उपलब्ध नई योजनाओं और तकनीकों से भी किसानों को अवगत कराया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !