Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Jharkhand News: गोड्डा की शिक्षा कुमारी ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया सम्मानित

Jharkhand: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोड्डा की उभरती मुक्केबाज शिक्षा कुमारी से अपने रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने शिक्षा को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने कहा कि शिक्षा कुमारी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने कहा कि यह स्वर्ण पदक केवल शिक्षा की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और विशेष रूप से गोड्डा जिले के लिए गर्व का विषय है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने की उम्मीद
मुलाकात के दौरान शिक्षा कुमारी ने प्रतियोगिता और अपने प्रशिक्षण से जुड़े अनुभव मंत्री के साथ साझा किए। मंत्री ने विश्वास जताया कि शिक्षा आने वाले दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी। यह प्रतियोगिता झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन और सरायकेला-खरसावां जिला बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के 40 से 43 किलोग्राम भार वर्ग में शिक्षा कुमारी ने पश्चिमी सिंहभूम की खिलाड़ी सिली को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !