Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Jamshedpur News: जलस्रोतों को प्रदूषित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, मानगो नगर निगम ने जारी की चेतावनी

Jamshedpur News: मानगो नगर निगम ने जलस्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सख्त रुख अपनाया है. निगम की ओर से आम सूचना जारी कर लोगों को चेतावनी दी गई है कि नदी, तालाब, झरना या किसी भी अन्य जलस्रोत को गंदा करना अब भारी पड़ सकता है.

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि किसी भी जलस्रोत में ठोस कचरा, तरल अपशिष्ट या किसी भी तरह का प्रदूषित पदार्थ डालना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है. ऐसा करते हुए पकड़े जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

निगम की ओर से जारी सूचना में शहरवासियों से अपील की गई है कि वे जलस्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं. अधिकारियों ने कहा कि जलस्रोतों की सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !