Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Railway Updates Tatanagar: नीलांचल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, कई ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर

Railway Updates Tatanagar: टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे लाइन पर चल रहे कार्य के कारण 19 जून को टाटानगर होकर जाने वाली इस ट्रेन का मार्ग उत्तर प्रदेश के कुछ स्टेशनों पर परिवर्तित रहेगा.

रेलवे के अनुसार, 20 जून को नीलांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से नहीं चलेगी. ट्रेन अमेठी और गौरीगंज स्टेशनों से होकर नहीं जाएगी, बल्कि रायबरेली होते हुए मुरादाबाद मार्ग से अप-डाउन करेगी.

वहीं खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण 21 जून को कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा. इसके तहत हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस, जूनागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस और टाटानगर-खड़गपुर एक्सप्रेस को निर्धारित समय से देरी से रवाना किया जाएगा.

रेलवे ने बताया कि इन ट्रेनों में 70 मिनट से लेकर दो घंटे तक की देरी हो सकती है. इसके अलावा चाकुलिया-टाटानगर मेमू ट्रेन को 21 जून को रद्द रखने का निर्णय लिया गया है. यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !