Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Chatra News: चतरा में 13 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने आर-15 बाइक भी की जब्त

Chatra: चतरा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के सिरकोल इलाके से पुलिस ने एक युवक को 2.567 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक आर-15 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अफीम लेकर पत्थलगड्डा से गिद्धौर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया और सिरकोल क्षेत्र में वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अफीम बरामद हुई।

बड़कीटांड खैरा का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार युवक की पहचान मनीष मुंडा के रूप में हुई है। वह पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के बड़कीटांड खैरा गांव का निवासी बताया गया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि अफीम की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस तक पहुंचाया जाना था। अधिकारियों का मानना है कि आरोपी से पूछताछ में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और बड़े नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

नशा कारोबारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी
एसडीपीओ ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। इस कार्रवाई में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब, पत्थलगड्डा थाना प्रभारी राकेश कुमार, अवर निरीक्षक विजय कुमार, प्रदीप कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !