Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

UPSSSC Recruitment 2026: प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों पर आवेदन शुरू, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्म

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 16 जून से सक्रिय हो गया है. इच्छुक अभ्यर्थी 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.
किस पद के लिए कितनी वैकेंसी और कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 295 पदों को भरा जाएगा. इनमें 52 पद प्लाटून कमांडर और 243 पद ब्लॉक ऑर्गनाइजर के लिए निर्धारित किए गए हैं. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. अभ्यर्थी के पास पीईटी 2025 का स्कोरकार्ड और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ उम्मीदवार ने प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष तक सेवा की हो या एनसीसी का बी प्रमाण पत्र हासिल किया हो.


चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक परीक्षण भी होगा
इन पदों पर चयन शारीरिक मानदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. सवाल भारत का इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय संविधान, भारतीय राजव्यवस्था, भारत और विश्व के भूगोल समेत विभिन्न विषयों से होंगे. परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी. गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी.


समय रहते आवेदन करना जरूरी, निर्धारित तारीख के बाद नहीं मिलेगा मौका
प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के पदों पर नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है. ऐसे में पात्र उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !