Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता, चेन छिनतई और फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर के समीप पुलिस पर फायरिंग और चेन छिनतई की घटना में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और छिनतई से संबंधित सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, टेल्को थाना क्षेत्र के घड़ी पार्क के पास दोपहर में एक महिला से चेन छिनतई की घटना हुई थी। घटना को अंजाम देने के बाद पल्सर बाइक सवार दोनों आरोपी फरार हो रहे थे। सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया और वायरलेस के माध्यम से अन्य थाना क्षेत्रों को अलर्ट किया गया।

इसी दौरान सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर के पास गश्त कर रही पुलिस टीम को दोनों संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। पीछा करने के दौरान अपराधियों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके पर एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दूसरा भागने लगा। भागने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया और कुछ ही देर बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी शहर में हुई कई चेन छिनतई की घटनाओं में शामिल रहे हैं और उनके आपराधिक इतिहास भी रहे है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस तथा छिनतई से जुड़े अन्य सामान बरामद किए हैं। 





WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !