Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

International News : स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, मिला ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस फर्स्ट क्लास

International News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें प्रदान किया। यह किसी विदेशी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।


सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए स्लोवाकिया के राष्ट्रपति, सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों और भारत-स्लोवाकिया के बीच मजबूत मित्रता को समर्पित है।

भारत-स्लोवाकिया संबंधों को नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी की स्लोवाकिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इस दौरान व्यापार, निवेश, डिजिटल प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

क्या है ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस

ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस स्लोवाकिया का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है, जो मुख्य रूप से विदेशी नागरिकों को दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्लोवाकिया की प्रतिष्ठा बढ़ाने में योगदान के लिए दिया जाता है। इसका फर्स्ट क्लास स्तर इस सम्मान की सबसे प्रतिष्ठित श्रेणी मानी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा स्लोवाकिया के साथ भारत के संबंधों को नई ऊंचाई देने वाली मानी जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !