Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Jamtara News: कुंडहित के अंबा गांव में वज्रपात से मासूम की मौत, आम तोड़ने गए बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली

Jamtara News: जामताड़ा के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत अंबा गांव में मंगलवार दोपहर आंधी-तूफान और हल्की बारिश के दौरान वज्रपात की दर्दनाक घटना हुई। इस हादसे में आम चुनने गई 13 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


आम चुनते वक्त वज्रपात की चपेट में आए बच्चे
जानकारी के अनुसार, गांव के पांच बच्चे करीब दो बजे बारिश के बीच आम के पेड़ के पास आम तोड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बिजली गिरी, जिसकी चपेट में श्रीया बाउरी (13) आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दिनू दास (16) गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुंडहित ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने श्रीया को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दिनू दास को बेहतर इलाज के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रशासनिक कार्रवाई शुरू, गांव में छाया मातम
सूचना मिलते ही कुंडहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजनों को सरकारी सहायता एवं मुआवजे की प्रक्रिया के बारे में बताया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद अंबा गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, वहीं परिजन अभी पोस्टमार्टम कराने को लेकर सहमत नहीं हुए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !