Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Jharkhand News: अंगदान से बच सकती हैं कई जिंदगियां, समाज में जागरूकता जरूरी:- सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से अंगदान को लेकर जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि एक व्यक्ति का अंगदान कई जरूरतमंद लोगों को नई जिंदगी दे सकता है. उन्होंने कहा कि अंगदान केवल एक चिकित्सीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम है.

मुख्यमंत्री सोमवार को रांची के बारियातू रोड स्थित एक होटल में मोहन फाउंडेशन की ओर से आयोजित "ऑर्गन एंड टिश्यू डोनेशन" विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि अंगदान को लेकर समाज में अभी भी जागरूकता की कमी है, जिसे दूर करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि अंगदान से जुड़े कानूनी प्रावधानों और प्रक्रिया की सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचनी चाहिए. राज्य सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है और स्वास्थ्य संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों की भागीदारी से इस अभियान को मजबूत बनाया जा सकता है.

सीएम ने कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके परिजनों से अंगदान को लेकर संवेदनशील तरीके से बातचीत की जानी चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सके. उन्होंने कहा कि सही समय पर लिया गया फैसला कई परिवारों में खुशियां वापस ला सकता है.

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रही तकनीकी प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि आज रोबोटिक सर्जरी, लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं. झारखंड सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, मणिपाल ऑर्गन शेयरिंग के कंट्री हेड कर्नल अवनीश, मोहन फाउंडेशन की कंट्री हेड ललिता रघुराम, डॉ. विजय कुमार मिश्रा और डॉ. बी. कश्यप समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !