Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-16

Ranchi News: रांची में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की बड़ी कार्रवाई, अरगोड़ा-कचहरी रोड से हटाए गए अवैध कब्जे

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद राजधानी रांची को अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान तेज हो गया है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव के निर्देश पर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम लगातार प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से अवैध कब्जे हटाने में जुटी है.

इसी क्रम में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने अरगोड़ा चौक से डीबडीह पुल और कचहरी रोड इलाके में व्यापक अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे बने अस्थाई निर्माण, फुटपाथ पर लगी दुकानों और नालियों पर किए गए कब्जे को हटाया गया.

अरगोड़ा चौक के आगे अस्थाई निर्माण हटाने के दौरान दुकानदारों और निगम की टीम के बीच बहस भी हुई. दुकानदारों ने मानसून को देखते हुए बाहर लगाए गए शेड को कुछ समय के लिए नहीं हटाने की मांग की, लेकिन निगम की टीम ने नियमों का हवाला देते हुए इसे मानने से इनकार कर दिया.

इसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 10 अस्थाई निर्माण को ध्वस्त कर दिया. वहीं कचहरी रोड में फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान कई फुटपाथ दुकानदार अपने सामान लेकर इधर-उधर जाते नजर आए. निगम की टीम ने फल-सब्जी समेत चार दुकानों के सामान को जब्त भी किया.

नालियों और फुटपाथ पर कब्जा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
नगर निगम अधिकारियों ने अभियान के दौरान सड़क, फुटपाथ और नालियों को अतिक्रमण मुक्त कराया. अधिकारियों ने लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक सड़कों, सरकारी जमीन, फुटपाथ और जल निकासी वाले स्थानों पर किसी भी तरह का कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और नालियां जाम होने से बारिश के मौसम में जलजमाव की समस्या बढ़ जाती है. इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

नगर निगम ने कहा है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा, सामान जब्त किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !