Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Ranchi News : झारखंड में मानसून का दमदार आगाज़, रांची समेत 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Ranchi News : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही राज्यभर में मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 से 20 जून के बीच कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।


16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल रांची से होकर गुजर रही है और अगले चार से पांच दिनों में इसके पूरे झारखंड में फैलने की संभावना है। मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज सहित 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

आठ जिलों में येलो अलर्ट, बारिश और आंधी के आसार

पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कोलेबिरा में सबसे ज्यादा बारिश, डाल्टनगंज सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों के दौरान सिमडेगा के कोलेबिरा में सबसे अधिक 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि डाल्टनगंज 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में झारखंड में मानसून और मजबूत होगा, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन वज्रपात और तेज हवाओं के कारण सतर्कता बरतना बेहद जरूरी होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !