Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Seraikela News: कपाली ओपी में आदिवासी युवती से कथित मारपीट का मामला गरमाया, परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी में एक आदिवासी युवती के साथ कथित मारपीट, अवैध हिरासत और मानवाधिकार उल्लंघन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी निवासी अल्पना माहली के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार समेत संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि 15 जून को युवती को पूछताछ के लिए कपाली ओपी बुलाया गया था। वहां उसे कई घंटों तक एक कमरे में बंद रखकर कथित रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज
परिजनों के अनुसार, घटना के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, डिमना में भर्ती कराया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है। परिवार का कहना है कि युवती शारीरिक और मानसिक रूप से काफी आहत है। अल्पना माहली के परिजनों ने इस घटना को मानवाधिकारों तथा अनुसूचित जनजाति समुदाय को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताया है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !