Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Rajyasabha Election Update : विधानसभा में मतदान जारी,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने डाला वोट, NDA और INDIA गठबंधन ने जताई जीत की उम्मीद

Rajyasabha Election Update : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा में मतदान जारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान से पहले दोनों नेताओं ने महागठबंधन के विधायकों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।


NDA ने परिमल नाथवानी को दिया समर्थन, नेताओं ने किया जीत का दावा

राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को समर्थन दिया है। एनडीए के अधिकांश विधायक अपने वोट डाल चुके हैं। मतदान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और विधायक पूर्णिमा साहू ने अपनी जीत का भरोसा जताया। एनडीए नेताओं का दावा है कि उनके उम्मीदवार को पर्याप्त समर्थन मिलेगा।

INDIA गठबंधन भी जीत को लेकर आश्वस्त

दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन के विधायकों ने शुरुआती घंटों में मतदान नहीं किया था। हालांकि गठबंधन ने स्पष्ट किया है कि सभी विधायक निर्धारित समय के भीतर मतदान करेंगे। महागठबंधन की ओर से भी अपनी जीत का दावा किया जा रहा है और सभी विधायकों को तय रणनीति के अनुसार मतदान कराने पर जोर दिया गया है।

शाम 4 बजे तक मतदान, 5 बजे से मतगणना

राज्यसभा चुनाव में विधायकों के मतों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होता है। मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा, जबकि शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद यह साफ हो जाएगा कि झारखंड से राज्यसभा की दोनों सीटों पर कौन से उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !