Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Ranchi News: राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए विधायकों की रणनीतिक एकजुटता, एक ही बस से विधानसभा पहुंचे सभी विधायक

Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी के बीच एनडीए (बीजेपी, आजसू, जदयू, एलजेपी और सहयोगी दलों) के सभी विधायक गुरुवार सुबह एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए एक ही बस से विधानसभा पहुंचे। बताया जा रहा है कि संभावित क्रॉस-वोटिंग या सेंधमारी की आशंका को देखते हुए पिछले दो दिनों से सभी विधायकों को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में ठहराया गया था। सूत्रों के अनुसार एनडीए विधायकों ने होटल में लगातार बैठकें कीं, जहां चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान मॉक पोल के जरिए मतदान प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी गलती न हो।

एकजुटता का संदेश देने की कोशिश
बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं के बाद सभी विधायक गुरुवार सुबह एक साथ बसों में सवार होकर विधानसभा पहुंचे। राजनीतिक जानकार इसे एनडीए की एकजुटता का संदेश देने और किसी भी प्रकार की टूट-फूट की आशंकाओं को खारिज करने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हैं। इसी क्रम में एनडीए ने अपने सभी विधायकों को एक स्थान पर रखकर चुनावी रणनीति तैयार की और फिर सामूहिक रूप से विधानसभा पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !