Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Koderma News : पांच दिन से लापता 12 वर्षीय किशोर का शव कुएं से बरामद, गांव में मातम

Koderma News : जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में पांच दिनों से लापता 12 वर्षीय किशोर का शव कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोलाबाग गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र शीतल कुमार के रूप में हुई है।
रविवार शाम से था लापता

जानकारी के अनुसार शीतल कुमार पिछले रविवार की शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद डोमचांच थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

कुएं में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

शुक्रवार सुबह बागड़ो गांव के समीप मेघना पहाड़ी स्थित एक कुएं में ग्रामीणों ने शव तैरता देखा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान शीतल कुमार के रूप में की। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

सूचना मिलने पर डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोर की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !