Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Dhanbad News : तीन दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Dhanbad News : धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव क्षत-विक्षत अवस्था में था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई है।


16 जून से था लापता, कपड़ों से हुई पहचान

घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बड़ा नावाटांड स्थित आमाघाटा जोरिया के समीप की है। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान आसनबनी-2 निवासी 28 वर्षीय अकबर अंसारी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि अकबर 16 जून से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर गोविंदपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

परिजनों ने निर्माणाधीन मकान के मालिक पर जताया संदेह

परिजनों का आरोप है कि अकबर की हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटका दिया गया। उन्होंने इस मामले में उस निर्माणाधीन भवन के मालिक पर भी संदेह जताया है, जहां अकबर पिछले कुछ दिनों से टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। शव मिलने के बाद परिजनों ने उसके कपड़ों से पहचान की।

गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !