Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Koderma News: कोडरमा में शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, पीछा कर दो युवकों को दबोचा, टाटा मैजिक से विदेशी शराब बरामद

Koderma News:  कोडरमा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है. डोमचांच थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक टाटा मैजिक वाहन से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की गई. मामले में भागने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं.
गुप्त सूचना के बाद ढाब चौक पर बिछाया गया जाल
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान सूचना मिली कि लाल रंग की टाटा मैजिक में शराब लादकर डोमचांच से सतगावां के रास्ते बिहार पहुंचाने की तैयारी है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बमबम कुमार की अगुवाई में टीम बनाई गई और ढाब चौक के पास वाहन जांच शुरू कर दी गई.

जांच के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी. कुछ दूरी तय करने के बाद चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया.


वाहन की तलाशी में मिली 48 बोतल विदेशी शराब
पुलिस ने टाटा मैजिक की जांच की तो उसमें 750 एमएल की 42 बोतल रॉयल स्टैग और आइकोनिक व्हाइट ब्रांड की 6 बोतल शराब बरामद हुई. कुल 48 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई. पूछताछ के दौरान आरोपी शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके.


बिहार के दो युवकों पर मामला दर्ज, अभियान जारी रहने के संकेत
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नालंदा जिले के गिरियक निवासी 19 वर्षीय चंदन कुमार और नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दुलारडीह निवासी 24 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ उत्पाद विभाग और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आगे भी सख्ती के साथ अभियान जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !