Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Seraikela News: नीमडीह के बामनी गांव में तालाब किनारे खून से लथपथ मिला महिला का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Seraikela: नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के तालाब के पास एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान देख ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक महिला के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई।

शरीर पर मिले चोट के निशान
ग्रामीणों का कहना है कि महिला के चेहरे और मुंह के आसपास गंभीर चोटें दिखाई दे रही थीं। शव के पास खून के निशान भी मिले हैं। ऐसे में लोगों को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को वहां फेंका गया हो सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही नीमडीह थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

महिला की पहचान नहीं हो सकी
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !