Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Jharkhand News: RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में ATS की कार्रवाई, लोहरदगा में आरोपियों के घरों की तलाशी

Jharkhand News: रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में जांच तेज करते हुए ATS की टीम ने शनिवार सुबह लोहरदगा में छापेमारी की. सदर थाना क्षेत्र के राहत नगर और न्यू आजाद बस्ती में आरोपी अमन अंसारी और सैफ अंसारी के घरों पर लंबा सर्च अभियान चलाया गया.

ATS की टीम ने दोनों आरोपियों के घरों में दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच की. हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

परिजनों के अनुसार अमन और सैफ नशे की लत से परेशान थे. दोनों का इलाज रांची स्थित सीआईपी में भी चल रहा था. आरोपियों की मां ने बताया कि नशे की वजह से उनकी परेशानी बढ़ गई थी.

परिजनों ने निर्दोष बताते हुए मांगा न्याय
परिवार के लोगों ने दोनों युवकों को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि उनके बच्चों को मामले में फंसाया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !