Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-19

Route Diverted Due To Damage To NH-33: पारडीह चौक के नजदीक एनएच-33 क्षतिग्रस्त होने के कारण रूट डायवर्ट

Route Diverted Due To Damage To NH-33: पारडीह चौक के नजदीक अत्यधिक वर्षा के कारण हुए जल जमाव से एन०एच0-33 पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे आवागमन संभव नही है । जमशेदपुर शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है जो निम्नवत है.

बहरागोड़ा, घाटशिला की ओर से आने वाली भारी वाहनों को सुरदा कॉसिंग (मउभंडार) अण्डर पास से सुरदा चौक (मुसाबनी हाता मुख्य मार्ग) हाता चौक जमशेदपुर रेलवे स्टेशन से आदित्यपुर / कदमा टोल ब्रिज /डोबो नया पुल होते हुए रांची की ओर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी जाती है.

रांची की ओर से आ रहे भारी वाहन के लिए वैकल्पिक मार्ग कांड्रा से आदित्यपुर-टाटानगर रेलवे स्टेशन- हाता चौक- सुरदा चौक (मुसाबनी हाता मुख्य मार्ग)- सुरदा कॉसिंग (मऊभंडार) अण्डर पास होते हुए बहरागोड़ा, घाटशिला की ओर निकल जाएगी.

यह व्यवस्था अगले आदेश अथवा एनएच-33 का क्षतिग्रस्त हिस्सा पुर्णस्थापित होने तक प्रभावी रहेगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !