Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-19

Adityapur News: खरकई नदी का पानी भाटिया बस्ती में घुसा, जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 अंतर्गत भाटिया बस्ती में खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटीय क्षेत्रों में स्थित घरों में पानी प्रवेश कर गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे जलभराव वाले इलाकों को तुरंत खाली कर दें, क्योंकि जलस्तर में और वृद्धि की आशंका है। आपात स्थिति में रात के समय विद्युत आपूर्ति भी बाधित की जा सकती है।

इस बीच प्रशासन द्वारा भाटिया बस्ती स्थित सरकारी विद्यालय को राहत केंद्र के रूप में खोल दिया गया है, ताकि जिनके घरों में पानी भर चुका है वे अस्थायी रूप से वहां शरण ले सकें।

उधर, आनंद विहार के सीता पथ इलाके में नाली नहीं होने के कारण बस्ती का गंदा पानी निजी जमीन में जमा हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। नगर निगम इस पर अब तक चुप्पी साधे हुए है। एक माह पूर्व यहां नाली निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन कम एस्टीमेट की वजह से कार्य अधूरा रह गया।

स्थानीय लोगों द्वारा नाली चौड़ीकरण की मांग के नाम पर कार्य में बाधा डाली गई। नगर निगम के जूनियर इंजीनियर ने बताया कि इस कार्य को दोबारा टेंडर कर पूरा किया जाएगा, परंतु अब तक दोबारा टेंडर नहीं हुआ है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !