Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Chaibasa News : कुजू नदी पुल से कूदकर युवक ने दी जान, प्रेम प्रसंग की आशंका

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कुजू नदी पुल से कूदकर एक 18 वर्षीय युवक ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान समीर कुंकल के रूप में हुई है। वह मंझारी थाना क्षेत्र के बुनुमलता गांव का रहने वाला था और इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है।


दोस्त के साथ किराये के मकान में रहता था युवक

जानकारी के अनुसार, समीर चाईबासा के सिकुरसाई इलाके में अपने एक दोस्त के साथ किराये के मकान में रह रहा था। शनिवार सुबह वह अपने कमरे से निकला था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसने कुजू नदी पुल से छलांग लगा दी। स्थानीय ग्रामीण उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि घटना से पहले समीर ने अपने एक दोस्त को फोन कर बताया था कि वह कुजू में है। किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा।

प्रेम प्रसंग की चर्चा, पुलिस कर रही जांच

प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस युवती से समीर का परिचय था, वह उसके किराये के मकान पर पहुंची थी। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ और समीर कथित रूप से गुस्से में कुजू नदी पुल पहुंच गया, जहां से उसने छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस ने अभी इस कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !