Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Lohardaga News: लोहरदगा के मिशन चौक पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवाओं की असमय मृत्यु के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश, यातायात बाधित

Lohardaga News: लोहरदगा शहरी क्षेत्र के मिशन चौक के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। बरवा टोली निवासी मुकेश कुमार साहू के पुत्र रोहित कुमार साहू अपनी बहनों सपना साहू और सृष्टि साहू को स्कूटी से लेकर कृषि बाजार के समीप स्थित साहू धर्मशाला जा रहे थे। इसी दौरान गुमला की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार बॉक्साइट ट्रक गलत दिशा में पहुंच गया और स्कूटी सवार तीनों भाई-बहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक की चपेट में आए तीनों भाई-बहन, सभी की मौत
हादसे में दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार साहू को इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह भीषण दुर्घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे परिजन
मोटिया का काम करने वाले मुकेश कुमार साहू के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा ही थे। इस हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं और घर के तीनों युवा सदस्यों की एक साथ मौत हो गई। घटना के बाद मिशन चौक पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताया। तीनों शवों का सदर अस्पताल में पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !