Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Seraikela News : चांडिल डैम में हाथियों की जलक्रीड़ा ने मोहा मन, तीन जंगली हाथियों का अनोखा नजारा देखने उमड़ी भीड़

Seraikela News : जिले के नीमडीह प्रखंड स्थित कल्याणपुर-धातकीडीह गांव के समीप शुक्रवार सुबह चांडिल डैम में एक दुर्लभ और मनमोहक दृश्य देखने को मिला। डैम के ठंडे पानी में तीन जंगली हाथी घंटों तक जलक्रीड़ा करते नजर आए। हाथियों को पानी में मस्ती करते देख आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और इस अनोखे नजारे का आनंद लिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब छह बजे हाथियों का झुंड डैम में उतरा। इसके बाद तीनों हाथी लंबे समय तक पानी में स्नान करते, सूंड से पानी उछालते और एक-दूसरे के साथ अठखेलियां करते रहे। भीषण गर्मी और उमस के बीच हाथियों की यह जलक्रीड़ा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

मोबाइल में कैद हुआ नजारा, सोशल मीडिया पर वायरल

हाथियों की मस्ती को देखने के लिए डैम के आसपास काफी संख्या में लोग जुट गए। कई लोगों ने इस खूबसूरत पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। हाथियों के पानी में तैरने और खेलते हुए वीडियो व तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। काफी देर तक लोग सुरक्षित दूरी से इस अनोखे दृश्य का आनंद लेते रहे।

वन विभाग ने लोगों से बरतने को कहा एहतियात

वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से जंगली हाथियों के करीब नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि जंगली हाथी शांत दिखाई दें, फिर भी वे किसी भी समय आक्रामक हो सकते हैं। इसलिए उन्हें देखने के दौरान सतर्कता और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

घंटों तक पानी में मस्ती करने के बाद हाथियों का झुंड वापस जंगल की ओर लौट गया। चांडिल डैम में हाथियों की यह दुर्लभ जलक्रीड़ा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !