Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Jamshedpur News: हल्दीपोखर में टेंट गोदाम में भीषण आग, ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में शनिवार सुबह एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा टेंट, सजावटी सामान और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।



गोदाम से उठीं धुएं और आग की ऊंची लपटें, इलाके में मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, हल्दीपोखर स्थित सुदामा टेंट हाउस के गोदाम से सुबह अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग की लपटें और घना धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने पानी के साथ-साथ कार्बन गैस का उपयोग कर आग को फैलने से रोका। ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के घरों और अन्य प्रतिष्ठानों तक आग फैलने से बच गई।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन और संबंधित विभाग नुकसान का आकलन करने तथा मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !