Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Seraikela Accident: राजनगर में बस और बाइक की टक्कर, हरिना मेला से लौट रहा युवक गंभीर रूप से घायल

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनाबेड़ा पुलिया के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। माँ रोहिणी बस और एक बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान चांडिल अनुमंडल के कल्याणपुर गांव निवासी आशीष महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हरिना मेला से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुनाबेड़ा पुलिया के समीप उनकी बाइक की टक्कर माँ रोहिणी बस से हो गई।

दाहिने पैर में गंभीर चोट
हादसे में आशीष महतो का दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद काफी समय तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों और समाजसेवियों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में समय पर चिकित्सा सहायता मिलना बेहद जरूरी है।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !