Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Jamshedpur News: बारिश में भी नहीं थमे कदम, "नेचुरल स्माइल फाउडेंशन" के बच्चों ने मनाया योग दिवस

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नेचुरल स्माइल फाउडेंशन" का योग कार्यक्रम उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा। सुबह से हो रही बारिश भी बच्चों और युवाओं के जोश को कम नहीं कर सकी. प्रतिभागियों ने भीगते हुए पूरे मन से योगाभ्यास किया.  

बारिश के बीच दिखा बच्चों का जज्बा
तिलका माझी ग्राउंड, NH 33 में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया. खास बात यह रही कि स्लम और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की. बारिश के बावजूद सभी प्रतिभागी पूरे उत्साह के साथ योगासन और प्राणायाम करते नजर आए.

योग के साथ मिला सीखने का अवसर
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के संस्थापक राज गुप्ता ने किया. वहीं योग प्रशिक्षिका रिंकी ने बच्चों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया. सामूहिक योग सत्र के दौरान बच्चों का अनुशासन और समर्पण कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक पहलू रहा.

प्रतियोगिता और सम्मान से बढ़ा उत्साह
योग दिवस के अवसर पर योग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण कुमार, मिथलेश, अरविंद, सौरव, विजय सोय, श्वेता, नीलम, पूजा और अन्य स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !