Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Seraikela Breaking: कांड्रा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अपनी मोटरसाइकिल पर लकड़ी लादकर जा रहा था। इसी दौरान किसी कारणवश बाइक अनियंत्रित हो गई और वह एक ट्रेलर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आधार कार्ड से हुई पहचान
घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान जयपाल सिंह लोहार के रूप में हुई। आधार कार्ड के अनुसार वह सरायकेला-खरसावां जिले के लखनडीह गांव का निवासी था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक और वाहन के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

लोगों ने उठाई सुरक्षा की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से कांड्रा क्षेत्र में भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !