Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Gumla News: गुमला में शराबी बेटे के रोज-रोज के विवाद से तंग आकर बुजुर्ग पिता ने धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Gumla: झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकोई पंचायत के करिडा गांव में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक बुजुर्ग पिता पर अपने ही बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। शनिवार तड़के हुई इस घटना के बाद गांव में भय और सन्नाटे का माहौल है। मृतक की पहचान 46 वर्षीय रमेश केरकेट्टा के रूप में हुई है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार रमेश लंबे समय से शराब का सेवन करता था। नशे की हालत में वह अक्सर घर में विवाद करता था और परिवार के सदस्यों से झगड़ा करता रहता था। बताया जाता है कि वह बेरोजगार भी था, जिससे परिवार के भीतर तनाव बना रहता था।

रात को हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात भी पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया। परिवार के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे, लेकिन इस बार मामला बेहद गंभीर हो गया। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह तड़के आरोपी पिता अरुण लोहरा (66) ने धारदार हथियार से अपने बेटे पर हमला कर दिया। हमले में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म
रायडीह थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी पिता ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह बेटे की आदतों और लगातार होने वाले विवादों से लंबे समय से परेशान था। बेटे के व्यवहार के कारण परिवार में अक्सर तनाव बना रहता था। घटना की खबर फैलते ही पूरे करिडा गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और इसे बेहद दुखद बता रहे हैं। गांव में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं आरोपी अरुण लोहरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !