Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Ranchi News: रिम्स में अंडा खाने के बाद मरीजों की तबीयत बिगड़ी, भोजन व्यवस्था पर उठे सवाल

Ranchi News: राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. अस्पताल में भर्ती करीब पांच से छह मरीजों की अंडा खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार, मरीजों को अस्पताल की ओर से पौष्टिक आहार के तहत अंडा परोसा गया था. भोजन करने के कुछ समय बाद कई मरीजों को उल्टी, पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने लगी. मरीजों में फूड प्वाइजनिंग जैसे लक्षण दिखने के बाद उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया.

मरीजों के परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी देखने को मिली. परिजनों का आरोप है कि तबीयत बिगड़ने के बाद भी मरीजों को समय पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी. उनका कहना है कि काफी देर तक डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचे और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या भी पर्याप्त नहीं थी.

विरोध में मरीजों ने लौटाया खाना
एक ही वार्ड में कई मरीजों के बीमार पड़ने के बाद मरीजों ने रिम्स प्रबंधन को शिकायत पत्र सौंपा. विरोध स्वरूप कई मरीजों ने रात का भोजन लेने से इनकार कर दिया और खाना वापस कर दिया. इस घटना के बाद अस्पताल की कैंटीन व्यवस्था और भोजन सप्लाई सिस्टम पर भी सवाल उठने लगे हैं.

भोजन के नमूनों की होगी जांच
मरीजों और उनके परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के साथ इस तरह की लापरवाही गंभीर मामला है.

वहीं रिम्स प्रबंधन ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच के लिए समिति गठित कर दी है. प्रबंधन के अनुसार भोजन के नमूनों की जांच कराई जा रही है और मरीजों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !