Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Jamshedpur News: NIT जमशेदपुर के दो नए भवनों के नक्शे पर अटका पेंच, ऑफलाइन मंजूरी के लिए सरकार से गुहार

Jamshedpur News:  आदित्यपुर नगर निगम ने एनआईटी जमशेदपुर के दो नए भवनों के नक्शे की ऑफलाइन स्वीकृति के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग से विशेष अनुमति का अनुरोध किया है. वर्तमान व्यवस्था में केवल ऑनलाइन माध्यम से नक्शा स्वीकृत करने का प्रावधान है, जबकि संबंधित भवनों का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है.



डीन के अनुरोध के बाद निगम ने विभाग को भेजा पत्र

अपर नगर आयुक्त की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि एनआईटी जमशेदपुर के प्लानिंग एंड डेवलपमेंट विभाग के डीन ने 19 मई 2026 को दो नवनिर्मित भवनों के नक्शे को ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत स्वीकृत करने का अनुरोध किया था. ये भवन मौजा आसंगी क्षेत्र में बनाए गए हैं. इसके बाद आदित्यपुर नगर निगम ने मामले को नगर विकास एवं आवास विभाग के समक्ष भेजते हुए विशेष अनुमति देने की मांग की है.


2017 के आदेश के कारण सामने आई तकनीकी बाधा
नगर विकास एवं आवास विभाग ने 28 मार्च 2017 को जारी आदेश के तहत राज्य में भवन नक्शा स्वीकृति की ऑफलाइन व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी थी. इसके बाद से केवल ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से ही नक्शों को मंजूरी दी जाती है. इसी नियम के चलते निगम सीधे तौर पर ऑफलाइन स्वीकृति नहीं दे पा रहा है और विभागीय अनुमति को जरूरी बताया गया है.


जेयूटी और बीआईटी मेसरा का उदाहरण देकर मांगी गई मंजूरी
आदित्यपुर नगर निगम ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि विशेष परिस्थितियों में पहले झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय रांची और बीआईटी मेसरा के नए भवनों के नक्शों को ऑफलाइन मंजूरी देने की अनुमति राज्य सरकार की ओर से दी जा चुकी है. इसी आधार पर निगम ने एनआईटी जमशेदपुर के दो नए भवनों के नक्शे को भी ऑफलाइन माध्यम से स्वीकृत करने की मांग की है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !